पिंडरा की लखापुर मुसहर बस्ती में जनमित्र न्यास ने आरबीएसके टीम के सहयोग से एक स्वास्थ्य कैंप का आयोजन किया। इस दौरान चिकित्सकों ने बच्चों और महिलाओं की स्वास्थ्य जांच कर उन्हें आवश्यक उपचार और दवाएं प्रदान कीं।
कैंप में कुल 26 बच्चों की जांच की गई, जिनमें 0 से 5 वर्ष आयु वर्ग के 18 बच्चे और 6 से 15 वर्ष आयु वर्ग के 8 बच्चे शामिल थे। जांच के दौरान बच्चों में आंखों का संक्रमण, बुखार, त्वचा संबंधी एलर्जी, विभिन्न अंगों में घाव और कान बहने जैसी स्वास्थ्य समस्याएं पाई गईं। चिकित्सकों ने इन बच्चों को दवाएं देने के साथ-साथ स्वास्थ्य संबंधी महत्वपूर्ण परामर्श भी दिया।
गर्भवती और स्तनपान कराने वाली महिलाओं को आयरन और कैल्शियम की दवाएं वितरित की गईं। इसके अतिरिक्त, 19 से 49 वर्ष की अन्य महिलाओं को भी आयरन और कैल्शियम की खुराक उपलब्ध कराई गई।
इस स्वास्थ्य कैंप में डॉ. रितेश गुप्ता, डॉ. सर्वेश कुमार, एएनएम रेनू और आशीष ने अपनी स्वास्थ्य सेवाएं प्रदान कीं। जनमित्र न्यास की ओर से मंगला प्रसाद, सीएससी काउंसलर सृष्टि राय और आंगनबाड़ी कार्यकर्ती सरोज ने आयोजन में सहयोग किया।
कैंप में मुकेश, रवित, आशीष, आकाश, सलोनी, अजय, मोहित, योगराज, उदल, टाकून, विजय, पूजा, अनुराधा, उर्मिला, हिरामन, चांदनी और नीरज सहित कई अन्य लोगों का उपचार किया गया।
जनमित्र न्यास ने बताया कि स्वास्थ्य विभाग, चिकित्सकों और स्थानीय स्वास्थ्य कार्यकर्ताओं के समन्वय से बस्ती के लोगों तक नियमित स्वास्थ्य सेवाएं पहुंचाने का प्रयास लगातार जारी रहेगा।
बड़ागांव की अनेई मुसहर बस्ती में सोमवार को एक स्वास्थ्य कैंप का आयोजन किया गया। जनमित्र न्यास के सहयोग से आयोजित इस कैंप का उद्देश्य वंचित और जरूरतमंद परिवारों तक स्वास्थ्य सेवाएं पहुंचाना था। इस दौरान बस्ती के 34 बच्चों का स्वास्थ्य परीक्षण किया गया एवं उनका उपचार करते हुए आवश्यकतानुसार निःशुल्क दवाओं का वितरण भी किया गया।
स्वास्थ्य टीम के बस्ती में पहुंचने पर बच्चों और उनके अभिभावकों ने सक्रिय रूप से कैंप में भाग लिया। अभिभावक अपने बच्चों को लेकर स्वास्थ्य जांच के लिए पहुंचे और चिकित्सकों से उनकी स्वास्थ्य संबंधी समस्याओं पर परामर्श लिया। चिकित्सकीय टीम ने बच्चों की जांच के बाद उनकी स्वास्थ्य स्थिति के अनुसार आवश्यक उपचार और दवाएं उपलब्ध कराईं।
कैंप के दौरान बच्चों के स्वास्थ्य परीक्षण के साथ-साथ उनके अभिभावकों को भी स्वास्थ्य के प्रति जागरूक किया गया। उन्हें स्वच्छता, व्यक्तिगत साफ-सफाई, पोषण, बीमारियों से बचाव और समय पर स्वास्थ्य जांच के महत्व के बारे में जानकारी दी गई। स्वास्थ्य टीम ने अभिभावकों से अपील की कि बच्चों में किसी भी बीमारी के लक्षण दिखने पर तुरंत चिकित्सकीय सलाह लें और लापरवाही न बरतें।
इस स्वास्थ्य कैंप में पीएचसी बड़ागांव से डॉ. रितेश गुप्ता, रमेश कृष्णन, सर्वेश कुमार, आशीष कुमार और एनम रीनू सहित स्वास्थ्य विभाग की टीम ने अपनी सेवाएं प्रदान कीं। आंगनबाड़ी कार्यकर्ता प्रतिमा देवी ने भी कैंप के सफल आयोजन में महत्वपूर्ण सहयोग दिया।
कैंप के आयोजन और संचालन में जनमित्र न्यास की ओर से मंगला प्रसाद राजभर, संध्या और सृष्टि राय (सीएमसी काउंसलर) ने सक्रिय सहयोग दिया।
ग्रामीणों ने स्वास्थ्य कैंप के आयोजन और बच्चों को निःशुल्क उपचार एवं दवाएं उपलब्ध कराने के लिए जनमित्र न्यास, पीएचसी बड़ागांव की स्वास्थ्य टीम और आंगनबाड़ी कार्यकर्ता के प्रति आभार व्यक्त किया। कैंप के समापन पर स्वास्थ्य टीम ने परिवारों से बच्चों के स्वास्थ्य के प्रति सजग रहने और किसी भी स्वास्थ्य समस्या की स्थिति में समय पर चिकित्सकीय सहायता लेने की अपील की।https://royalshinetimes.com/varanasi/34-bcaca-ka-jaca-ilja-oura-nashalka-thava-vataranae


.jpeg)


.jpeg)

.jpeg)

.jpeg)

.jpeg)
.jpeg)
.jpeg)

.jpeg)
.jpeg)
.jpeg)
.jpeg)
.jpeg)
.jpeg)


.jpeg)
.jpeg)
.jpeg)


.jpeg)
.jpeg)

.jpg)
.jpeg)



.jpeg)

.jpeg)
.jpeg)

.jpeg)

.jpeg)

.jpeg)
.jpeg)


.jpeg)



.jpeg)

.jpeg)

.jpeg)

